HTML Image
जीजीआईसी स्कूल के पास महिला से दिनदहाड़े छिनैती
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर के पास एक महिला से शुक्रवार को उचक्कों ने दिनदहाड़े मंगलसूत्र छिन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद महिला रो-रोकर चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
शुक्रवार को सुखपुरा से वाहन पकड़ बलिया पहुंची महिला से उचक्कों ने शहर कोतवाली अंतर्गत सिविल चौकी से करीब 200 मीटर दूर दिनदहाड़े मंगलसूत्र छिन लिया और फरार हो गए। लेकिन सिविल चौकी इंचार्ज एवं उनकी पुलिस हाथ पांव मारने के सिवाय कुछ नहीं कर पाई। पुलिस समय से गश्त करती तो महिला के साथ इस प्रकार की घटना घटित नहीं हुई होती। बताया जा रहा है कि महिला सुखपुरा से वाहन पकड़ कर बलिया पहुंची और अपने मायके जाने के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास ई-रिक्शा का इंतजार कर ही रही थी कि उचक्कों ने उसका मंगलसूत्र छिनकर फरार हो गए।