अपना आर्टिकल प्लान करना

एक न्यूज़ आर्टिकल लिखना अन्य आर्टिकल या इन्फ़ोर्मेटीव पीस (Informative Piece) लिखने से भिन्न होता है क्योंकि न्यूज़ आर्टिकल में इनफार्मेशन को एक निर्धारित तौर पर पेश किया जाता है | लिमिटेड वर्ड काउंट में सारी वाजिब जानकारी देकर संक्षेप में अपने पाठकों को सारे तथ्य देना ज़रूरी होता है | एक न्यूज़ आर्टिकल कैसे लिखते हैं ये जानना आपके जर्नालिस्म (Journalism) के करियर को बढ़ावा देता है, राइटिंग स्किल्स को डेवेलप कर, इनफार्मेशन साफ़ और संक्षेप में पेश करने में मदद करता है |

विधि1
अपना आर्टिकल प्लान करना

  1. इमेज का टाइटल Define a Problem Step 4
    1
    टॉपिक रिसर्च करें: एक न्यूज़ आर्टिकल लिखने के लिए आपको जिस टॉपिक पर लिखना है उसको रिसर्च करना होगा | एक भरोसा करने लायक, बेहतरीन, सही तरह से गठित आर्टिकल लिखने के लिए, आपको अपने टॉपिक की जानकारी अच्छे से होनी चाहिए |
    • अगर आपने कभी रिसर्च पेपर लिखा है तो आपको मालूम होगा की किसी टॉपिक के बारे में जानने के लिए कितना काम करना पड़ता है | एक न्यूज़ आर्टिकल या एडिटोरियल (Editorial) लिखने का पहला चरण भी कुछ इससे मिलता जुलता है |
    • पहले अपने आप से “5W’s” (कभी कभी “6W’s”) पूछने से शुरुआत करें |[१]
      • हु वाज़ इन्वोल्वड? (Who - who was involved?)
      • व्हाट- व्हाट हैपनड? (What - what happened?)
      • वेयर –वेयर डिड इट हैपन? (Where - where did it happen?)
      • व्हाई –व्हाई डिड इट हैपन? (Why - why did it happen?)
      • व्हेन- व्हेन डिड इट हैपन? (When - when did it happen?)
      • हाउ- हाउ डिड इट हैपन? (How - how did it happen?)
  2. इमेज का टाइटल Do Research Step 19
    2
    अपने सभी फैक्ट्स को काम्पायिल (Compile) करें:
    • एक बार आप “5W’s” का सही जवाब दे पाएं, उन सब फैक्ट्स और इनफार्मेशन की सूची बनाएं जो आर्टिकल में शामिल होनी चाहिए | अपने फैक्ट्स को तीन ग्रुप में बांटें:
      • 1) वो जो आर्टिकल में शामिल होने चाहिए |
      • 2) जो रोचक तो है पर अहम् नहीं है |
      • 3) वो जो सम्बंधित तो हैं पर आर्टिकल के उद्देश्य के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं |
    • इस फैक्ट लिस्ट से आप उस टॉपिक या स्टोरी से जुड़े किसी भी ज़रूरी जानकारी को नहीं छोड़ेंगे, और अंत में एक साफ़, संक्षिप्त आर्टिकल लिख पाएंगे |
    • सभी फैक्ट लिखते समय जितने स्पेसिफिक (Specific) हो सकें हों | आप बाद में भी फालतू जानकारी को कम कर सकते हैं, पर आर्टिकल को कम रखना उसको बढ़ा बनाकर लिखने से आसान काम है |
    • इस समय पर अगर आपकी जानकारी में कुछ कमियां हैं तो कोई बात नहीं- अगर आपके पास कोई उचित फैक्ट नहीं है, तो प्रश्न को लिख कर उसको हाईलाइट कर दें ताकि उसके बारे में पता करना आप भूल नहीं जाएँ |
    • अब जब आपके पास सारे फैक्ट्स हैं, और आपके एडिटर ने आपको आर्टिकल की किस्म नहीं बताई है, तो ये फैसला कीजिये की आपको किस प्रकार का आर्टिकल लिखना है | ये सोचिये की क्या ये एक ओपिनियन (Opinion) आर्टिकल है, जानकारी देने का सीधा और निष्पक्ष तरीका, या इसके बीच का कुछ है |
  3. इमेज का टाइटल Accept Mistakes and Learn from Them Step 18
    3
    एक आर्टिकल आउटलाइन बनाएं: आपका आउटलाइन, और उसके बाद आपका आर्टिकल, एक उलटे ट्रायंगल (Inverted Triangle) की तरह बना होना चाहिए | उल्टा ट्रायंगल आपको अपनी कहानी इस तरह लिखने का मौका देता है ताकि सबसे अहम् जानकारी सबसे ऊपर हो|[२]
    • अगर आपने कभी “बरयिंग द लीड (burying the lead)” के बारे में सुना है, तो वह आपके आर्टिकल के गठन के सम्बन्ध में कहा जाता है |[३] “लीड (lead)” आर्टिकल का वो पहला वाक्य है- जिससे आप “लीड (lead)” करते हैं | “बरयिंग द लीड (burying the lead)” नहीं करने का मतलब सिर्फ ये है की आपको मुख्य मुद्दे तक पहुँचने से पहले अपने पाठंकों को कई सारे पैराग्राफ पढ़ने के लिए नहीं देने चाहिए |
    • आप जिस भी फोरम के लिए लिख रहे हों, फिर चाहे वो प्रिंट हो या वेब, कई पाठक आर्टिकल के अंत तक नहीं जाते हैं | न्यूज़ आर्टिकल लिखते समय आपका ध्यान इस बात पर होना चाहिए की जो पाठक चाहते हैं वह आप उन्हें जल्द से जल्द दे दें |
    • फोल्ड (Fold) के ऊपर लिखें | फोल्ड न्यूज़पेपर से आता है जहाँ पेज दो भाग में फोल्ड होता है वहां पर एक क्रीज़ बन जाती है | अगर आप एक न्यूज़पेपर देखेंगे तो सभी अहम् स्टोरीज़ फोल्ड के ऊपर छपी होंगी | यही बात ऑनलाइन लिखने में भी होती है | वर्चुअल फोल्ड स्क्रीन के नीचे होती हैं जहाँ आप स्क्रॉल करके जाने से पहले पहुँचते हैं | सारी ज़रूरी जानकारी ऊपर लिख कर अपने पाठकों की रूचि बढाएं ताकि वो आगे पढ़ने के बारे में प्रेरित हों |
  4. इमेज का टाइटल Choose a Recruitment Agency Step 3
    4
    अपने ऑडियंस (audience) को जानें: एक अच्छा न्यूज़ आर्टिकल लिख पाने के लिए आपके लिए ये जानना ज़रूरी है की आप किस प्रकार के लोगों के लिए लिख रहे हैं | आपकी ऑडियंस आपके आर्टिकल की वौइस् (voice) और टोन (tone) निर्धारित करेगी और आपको ये बताएगी की उस में क्या शामिल होना चाहिए |
    • अपने से “5W’s” फिर पूछें, पर इस बार उसका सम्बन्ध आपके ऑडियंस से होना चाहिए |
    • ऐसे सवाल जैसे आप जिन के लिए लिख रहे हैं उनकी एवरेज उम्र कितनी होगी, ये ऑडियंस कहाँ की है, लोकल या नेशनल, ये ऑडियंस आपका आर्टिकल क्यूँ पढ़ रही है, और आपकी ऑडियंस इस आर्टिकल से क्या चाहती है आपको इसे कैसे लिखना है ये बताएंगे |
    • एक बार आपको ये पता चल गया की आप किस के लिए लिख रहे हैं तो आप एक आउटलाइन फॉर्मेट कर सकते हैं जिससे सही ऑडियंस को सबसे उम्दा जानकारी जल्दी मिल सकेगी |
  5. इमेज का टाइटल Have a Good Job Interview Step 3
    5
    एक एंगल (angle) ढूँढें: आपके लिए ये आर्टिकल क्यूँ यूनिक (Unique) है ? आपकी आवाज़ क्या है ? ऐसे सवालों से आप अपने न्यूज़ आर्टिकल को यूनिक बना सकते हैं और कुछ ऐसा लिख सकते हैं जो सिर्फ आपके बस में हैं |
    • अगर आप कोई लोकप्रिय स्टोरी या टॉपिक कवर कर रहे हैं जिसके बारे में और लोग भी लिख रहे हों, तो भी एक ऐसे एंगल की तलाश करें जिससे आपकी कहानी सबसे ज्यादा पसंद की जाए |
    • क्या उस टॉपिक से आपका कोई निजी अनुभव जुड़ा हुआ है ? शायद आप किसी ऐसे को जानते हैं जो इसका एक्सपर्ट है और आप जिसका इंटरव्यू भी ले सकते हैं |
  6. इमेज का टाइटल Have a Good Job Interview Step 9
    6
    लोगों को इंटरव्यू करें: एक न्यूज़ आर्टिकल लिखते समय, लोगों को इंटरव्यू करना और उनकी उस टॉपिक पर सीधी राय पाना बहुत महत्वपूर्ण होता है | जहाँ लोगों से संपर्क कर उनसे इंटरव्यू के लिए कहना एक मुश्किल काम हो सकता है, ऐसा करने से आपके आर्टिकल की सच्चाई और वैद्ता बढ़ जाती है |[४]
    • लोगों को अपने अनुभव बांटना अच्छा लगता है, खास तौर से तब जब वह कहीं फीचर होंगे, जैसे आपका न्यूज़ आर्टिकल | फ़ोन, ईमेल या सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें संपर्क करें और पूछें की क्या आप उनका इंटरव्यू ले सकते हैं |
    • जब आप लोगों को इंटरव्यू करते है तो, आपको कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा: सबसे पहले अपनों पहचान रिपोर्टर के तौर पर कराएं | अपने दिमाग को सीमित नहीं करें | मुद्दे की बात करें | जहाँ यहाँ आपको सवाल पूछने और बातें सुनने की आज़ादी है, आप उनको जज नहीं कर सकते हैं |
    • उस इंटरव्यू से सारी अहम् इनफार्मेशन को रिकॉर्ड कर के लिख लें, और आप जो कर रहे हैं और क्यूँ कर रहे हैं इस बात को लेकर स्पष्ट रहें |

विधि2
अपना न्यूज़ आर्टिकल लिखना

  1. इमेज का टाइटल Write a Grant Proposal Step 16
    1
    लीड से शुरू करें: एक स्पष्ट लीडिंग वाक्य से शुरुआत करें | न्यूज़ आर्टिकल एक लीडिंग वाक्य से शुरू होते हैं जिनका उद्देश्य होता है पाठक का ध्यान आकर्षित करके उसकी रूचि बढ़ाना | ये उस पीस का सबसे अहम हिस्सा होता है, इसलिए न्यूज़ आर्टिकल लिखते समय किसी अच्छी बात से शुरू करें | उलटे ट्रायंगल के बारे में सोचें |
    • आपका लीड एक वाक्य होना चाहिए और बस उसे, पूरी तरह से, आर्टिकल का टॉपिक बता देना चाहिए |
    • आपको याद है स्कूल में आप कैसे निबंध (Essay) लिखते थे ? आपका लीड आपकी थीसिस स्टेटमेंट (Thesis statement) की तरह है |
    • अपने पाठकों को बताएं की आपका न्यूज़ आर्टिकल किस मुद्दे पर बात कर रहा है, ये क्यूँ ज़रूरी है, और आगे के आर्टिकल में क्या होगा |
  2. इमेज का टाइटल Have a Good Job Interview Step 4
    2
    सारी महत्वपूर्ण जानकारी दें: न्यूज़ आर्टिकल लिखने के लिए अगला अहम कदम है आपके लीड वाक्य से जुड़े हुए सभी उचित फैक्ट्स और जानकारी लिखना | इसमें क्या हुआ, कब और कहाँ हुआ, कौन शामिल है और ये न्यूज़ क्यूँ है ऐसी बातों को शामिल कीजिये |
    • ये जानकारी अहम् है, क्योंकि ये आपके आर्टिकल का फोकल पॉइंट (Focal Point) है और यही पाठक को सारी स्थिति से अवगत करता है |
    • अगर आप ओपिनियन पीस लिख रहे हैं, यहाँ पर आप अपना ओपिनियन भी दे सकते हैं |
  3. इमेज का टाइटल Become a Congressperson Step 10
    3
    मुख्य फैक्ट्स के साथ अधिक इनफार्मेशन भी दें: एक बार आपने न्यूज़ आर्टिकल में सभ प्रमुख फैक्ट्स लिख दिए, अधिक जानकारी जो पाठक को समझने में मदद करे जैसे, कांटेक्ट इनफार्मेशन, टॉपिक और शामिल लोगों के बारे अधिक फैक्ट्स या इंटरव्यू के कोट्स (Quotes) को शामिल करें |
    • ये अधिक जानकारी आर्टिकल को राउंड करने में मदद करती है और जैसे आप आगे बढ़ते हैं आपको नए मुद्दों की तरफ बढ़ने देती है |
    • अगर आपका खुद का ओपिनियन है, तो यहाँ आप उससे विपरीत सोच और उसको रखने वाले लोगों की पहचान कर पायेंगे |
    • एक अच्छा न्यूज़ आर्टिकल फैक्ट्स और इनफार्मेशन की आउटलाइन पेश करता है | एक बढ़िया न्यूज़ आर्टिकल पाठकों को मानसिक तौर पर जुड़ने का मौका देगा |
    • अपने पाठकों को शामिल रखने के लिए, आपको इतनी इनफार्मेशन देनी चाहिए की पढ़ने वाला अपना खुद का ओपिनियन फॉर्म कर सके, फिर चाहे वो आपसे विपरीत ही क्यूँ नहीं हो |
    • ये न्यूज़ आर्टिकल के लिए भी लागू होता है जहाँ आप लेखक सिर्फ अपना ओपिनियन नहीं दे रहे बल्कि निष्पक्ष इनफार्मेशन पेश कर रहे हैं | आपके पाठकों को पढ़ने के बाद आपके टॉपिक के बारे में इतना कुछ मालूम हो जाना चाहिए की वह एक ओपिनियन बना लें |
  4. इमेज का टाइटल Write a Speech Introducing Yourself Step 5
    4
    अपने आर्टिकल को ख़त्म करें: अंत में समस्या या आर्टिकल में बताई गयी चुनौती के हल बता कर अपने पाठकों को पूरा आर्टिकल पढ़ने का इनाम दीजिये |
    • एक अच्छा कंक्लुडिंग (Concluding) वाक्य लिख कर ये सुनिश्चित करें की आपका न्यूज़ आर्टिकल पूरा हो गया है | ये अक्सर लीडिंग वाक्य को ही दूसरे तौर पर या फिर आर्टिकल के टॉपिक से जुड़े भविष्य की उपलब्धियां के बारे में बात करके लिखा जाता है |
    • और न्यूज़ आर्टिकल पढ़के इसको सफलता पूर्वक सम्पूर्ण करने के लिए आईडिया देखें | या, न्यूज़ स्टेशन या शोज देखें | देखिये की एक न्यूज़ एंकर कैसे स्टोरी को ख़तम कर के साईग्न ऑफ करता है, और आप भी वैसा ही करने की कोशिश कर सकते हैं |

विधि3
अपने आर्टिकल को प्रूफ करना

  1. इमेज का टाइटल Defend Against Appropriation of Name or Likeness Claims Step 15
    1
    कुछ भी पब्लिश करने से पहले सभी फैक्ट्स को जांच लें: फिर चाहे आप न्यूज़ आर्टिकल प्रोफेशनली लिख रहे हों या फिर स्कूल असाइनमेंट के लिए आपका आर्टिकल तब तक पूरा नहीं है जब तक आपने सारे फैक्ट्स चेक नहीं कर लिए हों | आपके आर्टिकल में गलत फैक्ट्स की मोजूदगी तुरंत ही आपके आर्टिकल की कीमत को कम कर देगा और आपके लेखक होने की प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करेगा |
    • अपने न्यूज़ आर्टिकल में मोजूद सभी फैक्ट्स जिनमें नाम, डेट्स और कांटेक्ट इनफार्मेशन इत्यादि शामिल हैं सब को दो बार चेक कर लें | सही लिखना अपने को एक प्रशिक्षित न्यूज़ आर्टिकल राइटर के तौर पर स्थापित करने का सबसे सही तरीका है |
  2. इमेज का टाइटल Reduce Your Student Loan Payments Step 4
    2
    ये देख लें की आपने अपनी आउटलाइन का पालन किया हो और स्टाइल भी सही है: गोंजो (Gonzo: जर्नाल्सिम का वो स्टाइल जिसमें रिपोर्टर घटना को सब्जेक्टिव तरीके से यानी की फर्स्ट पर्सन नैरेटिव बयान करता है) से लेकर ऑब्जेक्टिव रिपोर्टिंग (Objective Reporting) तक न्यूज़ आर्टिकल और जर्नालिस्म की कई स्टाइल होती हैं | [५] [६]
    • अगर आपका न्यूज़ आर्टिकल लेखक के ओपिनियन के बजाय डायरेक्ट फैक्ट्स बताता है तो कोशिश करें की आपकी राइटिंग निष्पक्ष और ऑब्जेक्टिव हो | ऐसी किसी भी भाषा के इस्तेमाल से परहेज़ करें जो की ज्यादा पॉजिटिव या नेगटिव हो और समर्थन या निंदा समझी जा सकती है |
    • अगर आपके आर्टिकल इन्टेर्प्रेटिव जर्नालिस्म (Interpretive journalism) की स्टाइल में लिखा गया है तो ये देख लें की आपने पूरी कहानी की अच्छे से सफाई दी है और पूरे आर्टिकल में कई स्थानों पर लोगों के नज़रिए बताये हैं |
  3. इमेज का टाइटल Become President of the United States Step 4
    3
    फॉर्मेटिंग और सोर्स बताने के लिए AP Style का इस्तेमाल करें: अधिकतर केस में जर्नलिस्ट, और इसलिए न्यूज़ आर्टिकल भी सोर्स और साइटेशन (Sources and citations) के लिए AP Style का इस्तेमाल करते हैं | AP Stylebook एक जर्नलिस्ट की टेक्स्टबुक है और सही फॉर्मेटिंग के लिए उसकी सहायता लेनी चाहिए |[७]
    • जब किसी का कोट (Quote) लिखें, तो जो भी कहा गया है उसको कोटेशनस (Quotations) के साथ बिलकुल शब्द दर शब्द लिखें और साथ साथ उस व्यक्ति के टाइटल के साथ रेफ़रन्स भी दे दें | फॉर्मल टाइटल कैपिटल अक्षरों में लिखे जाने चाहिए और व्यक्ति के नाम के सामने आने चाहिए | उदाहरण: “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी” |[८]
    • हमेशा एक से नौ तक अंक लिखें, लेकिन उससे ऊपर नयूमेरल का इस्तेमाल करें |
    • न्यूज़ आर्टिकल लिखते समय, कुछ समय के बाद एक स्पेस डालें, दो नहीं |[९]
  4. इमेज का टाइटल Accept Mistakes and Learn from Them Step 3
    4
    अपने एडिटर को अपना आर्टिकल पढ़ने दें: अगर आपने अपनी स्टोरी कई बार पढ़ ली है और ये भी देख लिया है की सब कुछ ठीक है, फिर भी आपको किसी और की नज़र में भी उसको डाल देना चाहिए | स्पेल्लिंग या ग्रामर की गलतियाँ ढूँढने के इलावा, आपका एडिटर आपको कई सेक्शन कम करने और मुश्किल वाक्यों को आसान बनाने में मदद कर सकता है |
    • आपको बिना किसी और को दिखाए कोई भी न्यूज़ आर्टिकल पब्लिकेशन के लिए नहीं देना चाहिए | एक व्यक्ति की नज़र और पड़ने से वह सारे फैक्ट्स और इनफार्मेशन को दो बार चेक करके ये देख सकता है की आपने जो भी लिखा है वो सही है की नहीं |
    • अगर आप न्यूज़ आर्टिकल स्कूल या अपने निजी वेबसाइट के लिए लिख रहे हैं, तो एक दोस्त को दिखा कर उससे कहें आपको नोट्स दे | कई बार आपको ऐसे नोट्स भी मिलेंगे जिनसे आप सहमत नहीं हों या जिनके विरुद्ध जाना चाहेंगे | पर फिर भी उनको सुनना ज़रूरी है | याद रखें, हर मिनट इतने सारे न्यूज़ आर्टिकल के पब्लिश होने के कारण आपको ये सुनिश्चित करना होगा की ज्यादा सा ज्यादा लोग आपकी द्वारा दी गयी इनफार्मेशन को समझ पाएं |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ