बलिया: रसड़ा कोतवाली ने छह नामजदो को गिरफ्तार किया

बलिया: रसड़ा कोतवाली ने छह नामजदो को गिरफ्तार किया

Girl in a jacket

रसड़ा (बलिया) : रसड़ा थाना पुलिस ने नगहर गांव में पार्किंग विवाद के बाद हुए फायरिग व मारपीट के आरोप में बुधवार को छह नामजद लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्रभारी सिधागरघाट तिराहे के समीप से पीयूष सिंह उर्फ प्रिस सिंह पुत्र उमेश सिंह, रमेश सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह तथा अभिषेक सिंह पुत्र हरिहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पकवाइनार चौराहे से वीरेंद्र सिंह पुत्र राजबल्लभ सिंह, आनंद सिंह पुत्र गंभीर सिंह, राजेश सिंह पुत्र कंहैया सिंह, समस्त आरोपी नगहर थाना के निवासी है जिनको गिरफ्तार कर लिय गया है। निरीक्षक राजीव सिंह द्वारा गठित टीम में शामिल उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव ने मंगलवार की सुबह पार्किंग को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद फायरिग में सुरेश राजभर (45) सहित मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ